Saturday, 13 February 2021

रेशम की डोरी होय, रेशम की डोरी....साजन (1969)

 

    साजन (1969)

    बैनर : डीलक्स फिल्म्स
    निर्माता, निर्देशक : मोहन सहगल
    संगीतकार : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
    गीतकार : आनंद बक्शी
    फिल्मांकन : मनोज कुमार, आशा पारेख
    सह - गायक/गायिका : लता मंगेशकर

    गीत (Angel Records – 3AEX 5252)

    रफ़ी - रेशम की डोरी होय, रेशम की डोरी....

    कहाँ जई हो निंदिया चुराके चोरी चोरी
    रेशम की डोरी होय रेशम की डोरी हो
    कहाँ जई हो निंदिया चुराके चोरी चोरी
    लता - के रेशम की डोरी हाय रेशम की डोरी
    कहाँ जाउंगी मैं तू है चंदा मैं चकोरि
    पीपल की छैंया हो पीपल की छैंया
    हो ओ ओ ओ तेरी मेरी इक जिन्द डी मेरे साइयां
    पीपल की छैंया हो पीपल की छैंया
    रफ़ी - हो ओ ओ ओ छोड़ू में ज़माना मैं न छोड़ू तेरी बाइयाँ
    पीपल की छैंया हाय पीपल की छैंया

    लता - इमली के बूटे हो इमली के बूटे कल क्यों न आये
    मैं न बोलू जाओ झुटे कल क्यों न आये
    मैं न बोलू जाओ झुटे....
    रफ़ी - बड़ा मजा आये मैं मनाऊं और तू रूठे और तू रूठे
    कोठे पे आरी है कोठे पे आरी
    तेरे नाम कर दूँ जिया ले या पटवारी
    लता - कैसा पटवारी हो कैसा पटवारी
    ए- तू मेरा मैं तेरी यह तोह जाने दुनिया सारी
    कैसा पटवारी हो कैसा पटवारी

    लता - *परबत पे झरना हो परबत पे झरना
    कोई सुन लेगा चुपके चुपके बातें करना
    कोई सुन लेगा चुपके चुपके बातें करना
    रफ़ी - प्यार किया तोह बदनामी से क्या डरना क्या डरना
    लता - कुरता मलमल का हो कुरता मलमल का
    आज तोह जाती हूँ मैं ले ले वादा कल का
    कुरता मलमल का है कुरता मलमल का
    रफ़ी - ओ ओ ओ ओ…कल का भरोसा
    क्या भरोसा नहीं पल का
    कुरता मलमल का है कुरता मलमल का

    रफ़ी - अम्बर पे तारें हाय अम्बर पे तारे
    जीने नहीं देंगे तेरे नैना कजरारे
    जीने नहीं देंगे तेरे नैना कजरारे
    लता - जीना हो जिसे वह आये क्यूँ प्रीतम के द्वारे
    प्रीतम के द्वारे.....
    रफ़ी - मिस्री की डलियाँ हाय मिस्री की डलियाँ
    प्यार में कांटे है ज़्यादा थोड़ी कालिया
    लता - मिस्री की डलियाँ हो मिस्री की डलियाँ
    हो ओ ओ काँटे हो या कालिया
    पि की गालिया पि की गलियां

    ...

    (*यह अंतरा सिर्फ साउंड ट्रैक पर उपलब्ध है, फिल्म में शामिल नहीं  गया)



No comments:

Post a Comment

Teri julfon se judaai ......Jab Pyar Kisi Se Hota Hain 1961

जब प्यार किसी से होता है   (1961) तेरी जुल्फों से जुदाई तो नहीं माँगी थी क़ैद मांगी थी रिहाई तो नहीं माँगी थी तेरी जुल्फों से जुदाई ...